
भोपाल। सुविख्यात लेखक संतोष चौबे के नए कथा संग्रह ‘बीच प्रेम में गांधी’ का लोकार्पण 20 सितंबर को स्वराज भवन भोपाल भोपाल में हुआ। इसके पूर्व भी लेखक के कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इस समारोह में शहर के लेखक और रचनाकार एकत्रित हुए। वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित इस महत्वपूर्ण कहानी संग्रह में चौबे की महत्वपूर्ण 13 कहानियां संग्रहित है। पुस्तक का लोकार्पण वरिष्ठ कथाकार, मुकेश वर्मा, शशांक, स्वयं प्रकाश, संतोष चौबे और श्री महेंद्र गगन तथा केरल से आए वीजी गोपाल कृष्णन ने किया। लोकार्पण के बाद यह किताब लगभग सभी आॅनलाइन बुक्स स्टोर (
online bookstore) सहित अन्य स्टोर पर भी उपलब्ध होंगी।
No comments: